
यदि आप अभी भी ChatGPT 5.5 को सिर्फ सवाल पूछो - जवाब लो जैसे टूल की तरह यूज़ कर रहे हैं तो इसका अर्थ कुछ ऐसा है, जैसे आपने एक लेटेस्ट कंप्यूटर खरीदा है और उसे सिर्फ कैलकुलेटर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
ChatGPT 5.5 AI के case में अगर हम सवाल-जवाब की बजाय थोड़ा सा तरीका बदल दें, तो यही टूल हमारी रिसर्च टीम, कंटेंट राइटर, डेटा एनालिस्ट, मैनेजर, आइडिया मशीन और भी बहुत कुछ बन सकता है।
आइए कुछ ऐसे कार्यों पर चर्चा करते हैं, जो हमारी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं:-
1. मार्केट रिसर्च
अगर आप कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करना चाहते हैं। आमतौर पर इसमें हफ्तों लग जाते हैं : मार्केट सर्वे, उन सर्वे की रिपोर्ट्स पढ़ना-समझना, प्रतियोगियों की strategies को समझना, ट्रेंड जानना, नए ट्रेंड्स बनाना, आदि जैसे कार्य बहुत वक्त लेते हैं।
अब यही काम आप एक स्मार्ट प्रॉम्प्ट से मिनटों में कर सकते हैं।
बस ChatGPT 5.5 से कहिए कि वह आपकी इंडस्ट्री का अच्छा विश्लेषण करे - ट्रेंड्स, कस्टमर बिहेवियर, प्रतियोगी, और छुपे हुए अवसर तक भी, हमें बताए।
फायदा क्या है?
आपको बिखरी हुई जानकारी की बजाय स्पष्ट insights मिलते हैं। और साथ ही आप कम समय में बेहतर निर्णय ले पाते हैं।
2. ऐसा कंटेंट बनाना जो “AI से लिखा हुआ” न लगे
हम सबने ऐसे कंटेंट्स देखे हैं, जिन्हें पढ़ते ही पता चल जाता है कि भाई, ये तो AI ने लिखा है।
लेकिन अगर आप सही निर्देश दें, तो वही AI मानवीय तरीके से, भावनात्मक रूप से जुड़े हुए और ऐसे कंटेंट लिख सकता है, जो मशीनी नहीं लगे।
जैसे, आप उसे कह सकते हैं कि वह कहानी के अंदाज़ में लिखे, उदाहरण दे, और आपके टार्गेट ग्रुप को ध्यान में रखते हुए लिखे। साथ ही यह भी बताएं कि ऐसे कंटेंट ना लिखें जो मशीन से लिखे हुए ना लगे, उनके वाक्य इस तरीके से हों जिनका स्ट्रक्चर मानवीय हो आदि-आदि।
फायदा क्या है?
आपके बेहतर कंटेंट्स सिर्फ पढ़े नहीं जाते… महसूस किये जाते हैं। आपकी वैल्यू बढ़ती है।
ध्यान रखें
लिखना एक ऐसा कार्य है, जो किसी अन्य ने, चाहे AI ही क्यों ना हो, हम उसे अपना नहीं कह सकते। AI ethics की पालना ज़रूर करें।
3. जटिल डेटा को आसान भाषा में समझना
बल्क डेटा को समझना तो मुश्किल है ही। जैसे, Excel शीट में हजारों डेटा हों तो, उन्हें समझने में दिमाग घूम जाता है।
तो फिर AI है ना! AI को डेटा दीजिए और कहिए कि उस डेटा का विश्लेषण करे और आसान भाषा में समझाए - इस डेटा में कौन सा ट्रेंड है, क्या सही है - गलत है, और इन डेटा के अनुसार क्या निर्णय लेना चाहिए? आदि-आदि।
फायदा क्या है?
जो चीज़ पहले सिर्फ एक्सपर्ट समझते थे और बताते थे, अब कोई भी मिनटों में जान सकते हैं।
4. प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन
कई बार प्रोडक्ट तो अच्छा होता है, लेकिन उसका डिस्क्रिप्शन कमजोर होता है। तब सेल्स में बहुत मुश्किल आती है।
AI से कहिए कि वह आपके प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन को ऐसे लिखे जैसे कोई अच्छा ब्रांड लिखता है, जिसमें फीलिंग्स भी जुडी हो और जो किसी समस्या का समाधान भी दिखाए। लेकिन किसी भी ब्रांड का कॉपी-पेस्ट ना लगे।
फायदा क्या है?
सही तरह से बताए गए फीचर्स वायरल हो जाते हैं… और वही रियल सेल्स में बदल जाते हैं।
5. पढ़ाई और सीखना - तेज़ भी, आसान भी
कठिन विषयों को समझना अक्सर एक बड़ा चैलेंज होता है।
AI से कहिए कि वह किसी कॉन्सेप्ट को आसान उदाहरणों, स्टेप-बाय-स्टेप तरीके और रियल-लाइफ केस स्टडीज से समझाए। यह भी कह सकते हैं कि इस तरह से समझाए जैसे मैं दसवीं क्लास का स्टूडेंट हूँ।
फायदा क्या है?
सीखना बोझ नहीं लगेगा, समझ में आएगा और जो समझ में आएगा, वो लंबे समय तक याद भी रहता है।
6. वायरल वीडियो स्क्रिप्ट
सोशल मीडिया की किसी रील की बात करें तो, 5-10 सेकंड में ध्यान खींचना एक काफी बड़ी कला है।
AI से कहिए कि वह वीडियो की शुरुआत एक दमदार हुक से करे, मध्य भाग में तेज़ और रोचक कहानी रखे, और अंत में स्पष्ट कॉल-टू-एक्शन दे।
फायदा क्या है?
आपकी रील को लोग स्क्रॉल कर, बिना देखे, आगे नहीं बढ़ेंगे, रुकेंगे - जुड़ेंगे और शेयर भी करेंगे।
7. स्मार्ट टीम मैनेजमेंट
एक टीम संभालने का मतलब सिर्फ टास्क देना नहीं होता, बल्कि मोटिवेट करना, सही कम्युनिकेशन और बेहतर माहौल बनाए रखना भी उतना ही ज़रूरी है।
AI से पूछिए कि आपकी टीम या प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से कैसे मैनेज किया जाए। अपनी कंपनी की जानकारी भी दें, ताकि वह आपको सही निर्णय लेने वाली बातें बता सके।
फायदा क्या है?
आपकी टीम बेहतर आउटपुट देगी।
8. आइडियाज़ की कोई कमी नहीं
कभी-कभी हम सब एक जगह अटक जाते हैं की कोई नया आइडिया नहीं आ रहा है।
AI से कहिए कि वह अलग-अलग क्रिएटिव तकनीकों से नए और unique आइडियाज़ दे और वो भी आज के समय के अनुसार।
फायदा क्या है?
आप सिर्फ एक आइडिया नहीं, बल्कि एक सही और बेहतर दिशा भी प्राप्त कर सकते हैं।
बॉटम लाइन
AI की शक्ति इस बात में नहीं है कि वह कितना जानता है।
शक्ति इस बात में है कि आप उससे कैसे पूछते हैं।
सही प्रॉम्प्ट = सही परिणाम = ऐसी टीम (AI) जो कभी थकती नहीं।
साथ ही भूले नहीं - AI पर over dependent नहीं रहें और AI Ethics का पालन ज़रूर करें।
-०-
- डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी
बहुत बढ़िया जानकारी!
ReplyDeleteबहुत बढिया जानकारी ,आपकी सहायता की जरुरत होगी यदि कहीं रुक गये तो!
ReplyDelete