नमस्कार मित्रों!
यूं तो रिसर्च का मतलब है - घंटों लाइब्रेरी में बैठना, पेपर्स खोजना, नोट्स बनाना, रिसर्च गैप निकालना, रिसर्च मेथोडोलोजी पर काम करना, डेटा कलेक्शन करना, नया फ्रेमवर्क बनाना, टेस्ट करना, ड्राफ्ट तैयार करना और फिर महीनों तक संशोधन करना।
लेकिन अब AI ने इस पूरी प्रक्रिया की गति बदल दी है। आज कई शोधार्थी और प्रोफेसर्स AI की मदद से:
- Literature Review कर रहे हैं
- Research Questions तैयार कर रहे हैं
- Summaries बनवा रहे हैं
- Data Interpretation कर रहे हैं
- Research Papers Draft कर रहे हैं
- यहाँ तक कि Peer Review तक में AI का उपयोग हो रहा है
लेकिन इसी तेजी के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है -
क्या हम AI का इस्तेमाल “स्मार्ट तरीके” से कर रहे हैं, या सिर्फ “आसान तरीके” से?
आइये आज AI Bodh पर इसी से सम्बंधित चर्चा करते हैं। और, कुछ अन्य चर्चाएँ आने वाले ब्लॉग में।
बहरहाल, इसी सवाल पर इन दिनों एक बेहद महत्वपूर्ण रिसर्च पेपर सामने आया है, जो शोधार्थी, PhD Scholar, रिसर्च गाइड और अकादमिक व्यक्ति के समझने योग्य है। यह पेपर है:
“Defining and Assessing AI Literacy for Researchers Across the Research Lifecycle”
जिसे Jessica L. Parker और Kimberly P. Becker ने लिखा किया है।
यह सिर्फ AI Tools की लिस्ट वाला पेपर नहीं है।
यह रिसर्चर्स के लिए एक “AI Literacy Framework” देता है - यानी AI का जिम्मेदार, नैतिक और समझदारी भरा उपयोग कैसा होना चाहिए।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह Framework सिर्फ स्कूल या सामान्य डिजिटल स्किल्स की बात नहीं करता। यह पूरे Research Lifecycle को देखता है। अर्थात, Research Question बनाने से लेकर Peer Review और Dissemination तक।
AI अब सिर्फ Tool नहीं, Research Culture का हिस्सा बन रहा है
पेपर की सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक यह है कि AI को सिर्फ “सॉफ्टवेयर” नहीं माना गया। लेखकों ने AI को एक “Cultural Intermediary” कहा है।
सरल भाषा में समझें तो,
AI अब सिर्फ हमारी मदद नहीं कर रहा, बल्कि धीरे-धीरे यह तय भी करने लगा है कि:
- हम क्या पढ़ें
- किन स्रोतों को महत्वपूर्ण मानें
- किस तरह लिखें
- किस भाषा और टोन का उपयोग करें
- कौन-सा विचार “सामान्य” या “लोकप्रिय” लगे
यानी AI केवल काम तेज नहीं कर रहा, बल्कि रिसर्च की दिशा और अभिव्यक्ति को भी प्रभावित कर रहा है।
और यही कारण है कि यह पेपर “AI Skills” से ज्यादा “AI Judgment” पर जोर देता है।
सबसे जरूरी चेतावनी: AI References गढ़ भी सकता है
आज बहुत से रिसर्चर्स Literature Review के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन यह पेपर एक बहुत महत्वपूर्ण चेतावनी देता है,
AI ऐसे References बना सकता है जो देखने में बिल्कुल असली लगें, लेकिन वास्तव में अस्तित्व में ही न हों।
यानी Citation Style सही होगा, Journal Name भी असली लगेगा, Author Name भी होगा… लेकिन Paper नकली निकल सकता है।
इसलिए लेखकों ने साफ कहा है:
हर AI-generated citation को original source से verify करना जरूरी है।
आज कई शोधार्थी सिर्फ AI Summary पढ़कर आगे बढ़ जाते हैं। यही सबसे बड़ा खतरा बन सकता है।
AI Summary की सबसे बड़ी समस्या: जो महत्वपूर्ण है. वही तो छूट नहीं गया
हम अक्सर सोचते हैं कि AI ने Summary दे दी, मतलब काम हो गया।
लेकिन यह Framework एक बहुत गहरी बात कहता है,
समस्या सिर्फ गलत जानकारी नहीं है। समस्या वह जानकारी भी है जो AI छोड़ देता है।
कई बार AI किसी रिसर्च के सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष, limitation या critical nuance को Summary में शामिल ही नहीं करता।
और क्योंकि Summary बहुत “साफ-सुथरी” लगती है, हमें लगता है कि हमने पूरा पेपर समझ लिया।
यहीं से Research Quality धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।
क्या आपकी Writing अब “आपकी” रह गई है?
यह शायद पूरे पेपर की सबसे दिलचस्प और गहरी बात है।
लेखकों ने “Rhetorical Literacy” शब्द का इस्तेमाल किया है।
अर्थात,
AI की मदद लेते हुए भी आपको अपनी Intellectual Voice बचाकर रखनी होगी।
आज बहुत सारे AI-assisted लेखन में एक जैसी भाषा दिखने लगी है:
- अत्यधिक polished sentences
- generic transitions
- समान शैली
- safe conclusions
- personality-less academic tone
धीरे-धीरे रिसर्च “मानवीय सोच” से ज्यादा “algorithmic pattern” जैसा लगने लगता है।
पेपर हमें याद दिलाता है कि:
Research सिर्फ information production नहीं है। यह human interpretation भी है।
अगर आपकी Writing में आपकी सोच, आपका प्रश्न, आपकी संवेदना और आपका विश्लेषण गायब हो गया — तो AI ने सिर्फ मदद नहीं की, उसने आपकी अकादमिक पहचान को भी कमजोर कर दिया।
असली AI Literacy क्या है?
बहुत लोग सोचते हैं कि AI Literacy का मतलब है:
- अच्छे Prompts लिखना
- AI Tools चला लेना
- Fast Outputs लेना
लेकिन यह पेपर AI Literacy को तीन हिस्सों में बांटता है:
1. Functional Literacy
AI Tools को सही तरीके से इस्तेमाल करना।
2. Critical Literacy
AI Output को जांचना, सवाल करना और Bias पहचानना।
3. Rhetorical Literacy
अपनी शैली, सोच और अकादमिक अनुभव को बनाए रखना।
यही Framework इस रिसर्च को बाकी सामान्य AI Frameworks से अलग बनाता है।
सबसे Mature Skill: कब AI का उपयोग नहीं करना चाहिए
पेपर की एक बात मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद महत्वपूर्ण लगी।
लेखकों के अनुसार:
हर काम AI से नहीं होना चाहिए।
कुछ जगहों पर:
- आपकी Original Interpretation जरूरी है
- आपका Ethical Judgment जरूरी है
- आपका Human Context जरूरी है
- और, आपका Field Experience जरूरी है
AI सुविधा दे सकता है, लेकिन जिम्मेदारी नहीं ले सकता।
Peer Review में भी AI? तो Transparency जरूरी है
आज कई लोग AI से अपने Peer Review comments तैयार करवा रहे हैं।
यह पेपर इस पर भी गंभीर सवाल उठाता है।
यदि कोई Reviewer AI की मदद ले रहा है, तो क्या उसे disclose करना चाहिए?
लेखकों का जवाब है - हाँ।
क्योंकि Peer Review केवल grammar correction नहीं है। यह scholarly judgment का हिस्सा है। और यदि AI unseen तरीके से influence कर रहा है, तो ethical concerns पैदा होते हैं।
Research के हर Stage में Risk अलग है
यह Framework रिसर्च को सात चरणों में देखता है:
- Research Question
- Literature Review
- Methods
- Data Analysis
- Writing
- Peer Review
- Dissemination
और हर चरण में AI का खतरा अलग है।
उदाहरण के लिए:
- Literature Review में fake citations बड़ा खतरा हैं
- Data Analysis में गलत interpretation बड़ा खतरा है
- Writing में voice loss बड़ा खतरा है
- Dissemination में misinformation बड़ा खतरा है
यानी AI का उपयोग “same caution everywhere” वाला मामला नहीं है।
सबसे महत्वपूर्ण लाइन
पूरे पेपर की सबसे ताकतवर बात शायद यह एक विचार है:
“AI systems can assist with many research tasks. However, they cannot be accountable for accuracy, ethics, or interpretation.”
यानी,
AI मदद कर सकता है।
लेकिन जवाबदेही इंसान की ही रहेगी।
शोधार्थियों और गाइड्स के लिए कुछ Practical सुझाव
अगर आप रिसर्च में AI का उपयोग कर रहे हैं, तो इन बातों को आदत बना लीजिए:
- हर Citation manually verify करें
- AI Summary के साथ original paper भी पढ़ें
- Data Interpretation खुद करें
- Prompting से ज्यादा critical thinking पर ध्यान दें
- AI Draft को final draft मत मानिए
- अपनी Writing Style को consciously बचाइए
- AI use को ethically disclose कीजिए
- Research Diary या version history maintain कीजिए
Bottom Line
AI रिसर्च की दुनिया को बदल रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है।
लेकिन असली सवाल यह नहीं है कि AI कितना powerful है।
असली सवाल यह है कि,
क्या हम इतने mature हैं कि इस शक्ति का जिम्मेदारी से उपयोग कर सकें?
आज रिसर्च की दुनिया को सिर्फ “AI Users” की जरूरत नहीं है।
उसे ऐसे Researchers चाहिए जो,
- सवाल पूछ सकें
- verification कर सकें
- ethical judgment रख सकें
- और AI की सुविधा के बीच भी अपनी बौद्धिक पहचान बचाकर रख सकें
क्योंकि
-०-
- डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

No comments:
Post a Comment