नमस्कार मित्रों!
अगर आप आजकल सोशल मीडिया, YouTube या न्यूज़ में AI की चर्चा सुन-सुनकर थोड़ा confused महसूस कर रहे हैं कि AI सीखने के लिए क्या करें? कितने रुपये लगेंगे? कौनसा प्लेटफोर्म बेहतरीन है? वगैरह-वगैरह, तो आप अकेले नहीं हैं। हर जगह AI की बात हो रही है। कोई कह रहा है कि AI नौकरियाँ बदल देगा, कोई कह रहा है कि AI भविष्य है, और कोई इसे “नई विद्युत्” तक बता रहा है।
लेकिन इस पूरे शोर के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है: “आख़िर AI सीखना शुरू कहाँ से करें?”
यही वह जगह है जहाँ बहुत लोग रुक जाते हैं। उन्हें लगता है कि AI सीखने के लिए coding expert होना जरूरी है, बहुत महंगे कोर्सेज़ करने पड़ेंगे या फिर Silicon Valley स्तर का त्तकनीकी ज्ञान होना चाहिए। लेकिन इन दिनों एक अच्छी बात यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियाँ अब खुद अपने official platforms पर free AI सिखा रही हैं। और वे केवल शुरुआती विडियो नहीं बल्कि practical knowledge भी बता रही हैं, जिसे सीखकर इस ज्ञान को professionals, creators, teachers, marketers और developers real-world में इस्तेमाल कर रहे हैं।
AI अब “future skill” नहीं रही
कुछ साल पहले तक AI सीखना एक वैकल्पिक बात थी। लोग सोचते थे कि यह सिर्फ engineers या researchers के लिए है। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। आज AI:
- शिक्षक को lesson planning में मदद कर रहा है,
- स्टूडेंट्स के सीखने के तरीके बदल रहा है,
- छोटे बिज़नेस की मार्केटिंग आसान बना रहा है,
- content creators की गति बढ़ा रहा है,
- office professionals का रोज़ का repetitive work automate कर रहा है,
- और freelancers को कम समय में ज्यादा productive बना रहा है।
आज AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं है। यह productivity, creativity, communication और decision-making का एक हिस्सा बन चुका है। यही कारण है कि अब AI सीखना “interesting hobby” नहीं, बल्कि practically useful skill बन चुका है।
आइये आज AI Bodh पर कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर बात करते हैं, जो AI की प्रैक्टिकल और प्रोफेशनल ट्रेनिंग दे रहे हैं और वो भी बिलकुल फ्री।
मुफ़्त AI-Learning प्लेटफॉर्म्स
OpenAI Academy
यह सीधे ChatGPT बनाने वाली कंपनी की तरफ से है।
यह platform सिर्फ prompts लिखना नहीं सिखाता, बल्कि यह समझाता है कि AI को real-life कामों में smart तरीके से कैसे इस्तेमाल करें। यहाँ prompt engineering, AI workflows, productivity, reasoning, education और business usage जैसे topics बेहद practical तरीके से समझाए जाते हैं।
यह खासतौर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, कंटेंट क्रिएटर, office professionals, freelancers, और beginners के लिए काफी उपयोगी है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसके पढ़ाने के तरीके बहुत ज्यादा भारी टेक्निकल भाषा में नहीं हैं। इसका लिंक निम्न है:
URL: https://academy.openai.com
Google AI Skills & Grow with Google
Google का official learning ecosystem।
अगर आपको step-by-step learning पसंद है, तो यह platform बहुत शानदार है। यहाँ beginner से लेकर advanced level तक AI learning paths मौजूद हैं। लगभग 3,000 कोर्सेज और लैब्स के साथ यह Generative AI, data analytics, cybersecurity, productivity tools और AI basics जैसी चीज़ें आसानी से सिखाता है। यहाँ सैकड़ों कोर्सेज ऐसे हैं जिनमें पहले से कोई प्रायर कोडिंग या टेक्निकल एक्सपीरियंस ज़रूरी नहीं होता।
URL: https://grow.google/ai और https://www.cloudskillsboost.google
Microsoft AI Learning Hub
Structured learning पसंद करने वालों के लिए यह platform बहुत उपयोगी है।
Microsoft Learn पर आपको AI for Beginners, Generative AI, Copilot, Azure AI और automation जैसे topics पर well-organized learning paths मिलते हैं। यहाँ सिर्फ theory नहीं, बल्कि practical labs और exercises भी हैं। अगर आप future में AI workflows, enterprise AI या office productivity tools समझना चाहते हैं, तो यह platform बहुत काम का है।
URL: https://learn.microsoft.com/en-us/ai
Anthropic Academy
Claude AI बनाने वाली कंपनी Anthropic का official platform।
यह platform AI को सिर्फ “tool” की तरह नहीं, बल्कि responsible technology की तरह समझाता है। यहाँ बिना किसी सब्सक्रिप्शन या क्रेडिट कार्ड के 16 मुफ़्त कोर्सेज उपलब्ध हैं जो आपको Claude को रोज़मर्रा के काम में इस्तेमाल करने से लेकर पूरा AI सिस्टम बिल्ड करने तक की यात्रा तय कराते हैं। यहाँ AI Fluency, Claude 101, Claude API, MCP, Claude Code और thoughtful prompting पर कोर्सेज पूरे करने के बाद आपको असली सर्टिफिकेट्स भी मिलते हैं।
URL: https://anthropic.skilljar.com
HubSpot Academy
अगर आप marketing, sales, freelancing या business background से हैं, तो यह आपके लिए goldmine साबित हो सकता है।
यहाँ AI for Marketing, prompt writing, marketing automation, content strategy और customer engagement जैसे practical topics सिखाए जाते हैं। यह सिर्फ theory नहीं देता, बल्कि यह बताता है कि AI को business growth में कैसे इस्तेमाल किया जाए और इसके क्रेडेंशियल्स को आप LinkedIn पर भी जोड़ सकते हैं।
URL: https://academy.hubspot.com
Canva Design School
बहुत लोग Canva को सिर्फ design tool समझते हैं। लेकिन अब Canva AI-powered creative ecosystem बन चुका है। अगर आप social media content, presentations, educational visuals या branding करते हैं, तो यह विजुअल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक हिडन जेम है। यहाँ Canva AI Magic Studio, डिज़ाइन वर्कफ़्लो और तेज़ी से कंटेंट बनाने के तौर-तरीके बहुत आसान भाषा में समझाए गए हैं।
URL: https://www.canva.com/design-school
LinkedIn Learning
Professional career development के लिए यह platform काफी trusted माना जाता है।
यहाँ machine learning, NLP, AI productivity, data analysis, computer vision और business AI जैसे topics पर quality courses उपलब्ध हैं। कई companies अपनी workforce training के लिए भी इसी platform का उपयोग करती हैं। कुछ courses free trial में access किए जा सकते हैं।
URL: https://www.linkedin.com/learning/topics/artificial-intelligence
DeepLearning.AI
अगर आप AI को थोड़ा deeper level पर समझना चाहते हैं, तो प्रोफेसर एंड्रयू एनजी (Andrew Ng) का यह platform पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहाँ 7 मिलियन से ज़्यादा स्टूडेंट्स बहुत ही सरल और प्रभावी ढंग से पढ़ाई कर रहे हैं। जेनेरेटिव AI, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, लैंगचेन (LangChain), AI एजेंट्स और प्रैक्टिकल एप्लिकेशन्स पर बने यहाँ के ज़्यादातर शॉर्ट कोर्सेज मुफ़्त ऑडिट मोड में उपलब्ध रहते हैं।
URL: https://www.deeplearning.ai
Coursera
अगर आप structured university-style learning चाहते हैं, तो यह बहुत useful है। यहाँ Google, IBM, Stanford, DeepLearning.AI और Microsoft जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों और यूनिवर्सिटीज के टॉप-क्लास AI कोर्सेज एक ही जगह मिल जाते हैं।
URL: https://www.coursera.org
IBM SkillsBuild
अगर आप करियर स्विच करके AI की दुनिया में एंट्री करना चाहते हैं, तो यह बेस्ट है। यह बिगिनर्स के लिए एक बेहद शानदार प्लेटफॉर्म है जो आपको बिल्कुल ज़ीरो (शून्य) लेवल से सब कुछ सिखाता है। यहाँ AI basics, generative AI, cybersecurity, cloud और workplace AI पर फ्री कोर्सेज मिलते हैं, जिनके क्रेडेंशियल्स और डिजिटल बैजेस को दुनिया भर की कम्पनियाँ मान्यता देती हैं।
URL: https://skillsbuild.org
Hugging Face Learn
अगर आप AI models, NLP, transformers और open-source AI ecosystem समझना चाहते हैं, तो Hugging Face आज की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी कम्युनिटी है। यहाँ ओपन-सोर्स कम्युनिटी की तरफ से 11 मुफ़्त कोर्सेज उपलब्ध हैं। यह प्लेटफॉर्म आपको सिखाता है कि कैसे फ्री सर्टिफिकेट्स के साथ आप खुद के AI प्रोजेक्ट्स बिल्ड कर सकते हैं।
URL: https://huggingface.co/learn
NVIDIA Deep Learning Institute (NVIDIA Training)
AI सिर्फ चैटबॉट्स या प्रॉम्प्ट्स तक सीमित नहीं है। उस चिपमेकर कंपनी की तरफ से फ्री कोर्सेज सीखें जो दुनिया के सारे बड़े AI टूल्स को बैकएंड पर पावर (GPUs) दे रही है। अगर आप डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, कंप्यूटर विज़न या AI इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रैक्टिकल और हैंड्स-ऑन लैब्स के ज़रिए गहराई से समझना चाहते हैं, तो टेक्निकल लर्नर्स के लिए यह सबसे प्रामाणिक रिसोर्स है।
URL: https://developer.nvidia.com/training
AWS Skill Builder
अमेज़न वेब सर्विसेज (Amazon Web Services) का ऑफिशियल प्लेटफॉर्म। अगर आप क्लाउड कंप्यूटिंग और AI को एक साथ समझना चाहते हैं, क्लाउड पर जेनेरेटिव AI ऐप्स बनाना और एंटरप्राइज वर्कफ़्लो को डिप्लॉय करना सीखना चाहते हैं, तो यहाँ बेहतरीन फ्री मॉड्यूल्स मौजूद हैं। (इसके एडवांस सर्टिफिकेशन के लिए $29/महीने का पेड विकल्प भी है, पर शुरुआत के लिए फ्री कंटेंट काफी है)।
URL: https://skillbuilder.aws
Manus Academy
यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो केवल थ्योरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते। यहाँ 30 से ज़्यादा घंटों का मुफ़्त कंटेंट मौजूद है जो पूरी तरह से AI-संचालित वर्कफ़्लो (Workflows) पर आधारित है। बिना किसी कोडिंग के आप AI की मदद से प्रोजेक्ट्स को डिज़ाइन करना, बिल्ड करना और ऑटोमेट करना बहुत तेज़ी से सीख सकते हैं।
URL: https://academy.manus.im
Meta AI Resources
मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी) अब ओपन-सोर्स AI इकोसिस्टम में सबसे आगे चल रही है। अगर आप यह समझना चाहते हैं कि AI पर्दे के पीछे वास्तव में कैसे काम करता है, तो इनके टूल्स, गाइड्स, रिसर्च पेपर्स और Llama Models के लर्निंग रिसोर्सेज इस काम को समझने का सबसे बेहतरीन जरिया हैं।
URL: https://ai.meta.com/resources
Elements of AI (University of Helsinki)
यह दुनिया के सबसे popular beginner AI courses में से एक माना जाता है। इसे खास तौर पर non-technical लोगों के लिए बनाया गया है ताकि वे AI को डर के बिना समझ सकें। इसमें AI basics, ethics, machine learning thinking और practical understanding बहुत आसान भाषा में समझाई जाती है।
URL: https://www.elementsofai.com
fast.ai
अगर आप practical deep learning सीखना चाहते हैं, तो fast.ai लंबे समय से AI community का favourite platform रहा है। यहाँ philosophy यह है कि “पहले practical काम करो, फिर theory में जाओ।” Courses project-based हैं और real-world AI building पर focus करते हैं।
URL: https://course.fast.ai
Kaggle Learn
Google-backed Kaggle सिर्फ competitions के लिए नहीं है। यहाँ छोटे-छोटे hands-on micro-courses हैं जिनसे आप machine learning, Python, data visualization, AI ethics और deep learning practically सीख सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि coding environment browser में ही मिलता है।
URL: https://www.kaggle.com/learn
MIT Open Learning
अगर आप research-oriented या academic AI understanding चाहते हैं, तो MIT के free AI learning resources शानदार हैं। यहाँ AI literacy, algorithms, generative AI और foundation models पर courses उपलब्ध हैं।
URL: https://openlearning.mit.edu
Harvard Online Free AI Resources
Harvard भी AI, computer science and data-related free learning resources उपलब्ध कराता है। अगर आप foundational understanding और critical thinking improve करना चाहते हैं, तो यह अच्छा academic resource हो सकता है।
URL: https://pll.harvard.edu
SWAYAM + IIT Courses (India)
अगर आप भारतीय academic ecosystem से AI सीखना चाहते हैं, तो SWAYAM और IIT platforms भी बहुत useful हैं। IIT Madras सहित कई institutes AI-related free courses चला रहे हैं।
URL: https://swayam.gov.in और https://swayam-plus.swayam2.ac.in
एक बहुत जरूरी बात
इतने सारे platforms देखकर overwhelmed मत हो जाइए। AI सीखने का सही तरीका यह नहीं है कि आप 40 tabs खोल लें।
सही तरीका यह है: एक beginner platform चुनिए, रोज़ 20-30 मिनट दीजिए, और सीखी हुई चीज़ को उसी दिन real काम में apply करिए। यही consistency आगे चलकर सबसे बड़ी skill बनती है। और शायद यही AI era का सबसे बड़ा secret भी है।
प्रो टिप्स
शुरुआत के लिए: अगर आप बिल्कुल नए हैं, तो #4 (Anthropic) या #2 (Google) से अपनी यात्रा शुरू करें।
प्रैक्टिकल काम के लिए: तेज़ी से और सीधे व्यावहारिक चैटजीपीटी स्किल्स हासिल करने के लिए #1 (OpenAI Academy) का इस्तेमाल करें।
बिजनेस और मार्केटिंग के लिए: यदि आप सेल्स, मार्केटिंग या फ्रीलांसिंग में हैं, तो #5 (HubSpot) आपके लिए सबसे बेस्ट फ्री ऑप्शन है।
विजुअल और सोशल मीडिया के लिए: अगर आप सोशल मीडिया पोस्ट, विजुअल कंटेंट या प्रेजेंटेशन बनाते हैं, तो #6 (Canva) आपके लिए मस्ट-वॉच है।
गोल्डन रूल: आपको इन सभी की ज़रूरत नहीं है। अपने लक्ष्य से मेल खाते हुए कोई भी 2 प्लेटफॉर्म्स चुनें और उनकी गहराइयों में उतर जाएं। 25 कोर्सेज सेव करने से कहीं ज़्यादा ताकतवर है—1 कोर्स को पूरी निष्ठा से ख़त्म करना।
कड़वा सच
आज इंटरनेट पर AI learning के नाम पर बहुत noise भी है। हर दूसरा इंसान खुद को “AI Guru” बता रहा है। लेकिन याद रखिए, AI सीखना सिर्फ प्रॉम्ट्स लिख देना नहीं है।
AI literacy का मतलब है: AI कैसे सोचता है, कहाँ हैलुसिनेशन (गलत जानकारी) कर सकता है, किस आउटपुट पर भरोसा करना चाहिए और इसे जिम्मेदारी से कैसे इस्तेमाल करें। आज आगे वही लोग बढ़ेंगे जो सिर्फ टूल्स कलेक्ट करने के बजाय, उस नॉलेज को असली काम में अप्लाई करेंगे जो इन वर्ल्ड-क्लास टूल्स को बनाने वाली टीमें खुद इस्तेमाल करती हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि उन्होंने शुरुआत कर दी है, और आप अभी सोच रहे हैं।
Workable Action Plan (30-Day AI Action Plan)
Week 1 — AI से दोस्ती कीजिए
- Day 1: OpenAI Academy या Anthropic Academy पर जाएँ और सिर्फ पहला वीडियो देखकर AI का बेसिक समझें।
- Day 2: Google Skills या Manus Academy खोलें और देखें कि बिना कोडिंग के वर्कफ़्लो कैसे डिज़ाइन होता है।
- Day 4-5: अपनी भूमिका चुनें (शिक्षक, मार्केटर, क्रिएटर या बिल्डर) और ChatGPT या Gemini से ईमेल ड्राफ्टिंग, लेसन प्लानिंग या कैप्शन लिखवाना शुरू करें।
- Day 6-7: कैनवा के AI टूल्स एक्सप्लोर करें, एक प्रॉम्प्ट नोटबुक बनाएं और पूरे हफ्ते सीखी चीज़ों का रीकैप करें।
Week 2 — Practical Usage
रोज़ 20-30 मिनट AI का practical use करें: presentation बनाना, content ideas निकालना, data summarize करना, notes simplify करना, translation करना, या workflow automate करना।
Week 3 — Specialization चुनिए
अब अपनी field चुनिए:
- Teacher → AI lesson planning
- Creator → AI content workflow
- Business Owner → AI marketing
- Developer → AI automation
- Researcher → AI productivity
अब उसी दिशा में deeper learning शुरू करें।
Week 4 — Real Project बनाइए
अब सिर्फ सीखिए मत, बनाइए। उदाहरण: AI-powered presentation, AI-assisted blog, automated content workflow, AI research assistant, या social media content system। यही step आपको “viewer” से “creator” बनाता है।
कुछ जरूरी सावधानियाँ भी समझना ज़रूरी है
- “30 दिन में AI मास्टर बनिए” जैसे हवाई दावों से पूरी तरह बचें।
- सिर्फ सर्टिफिकेट्स इकट्ठा मत करिए, स्किल्स पर भी ध्यान दें। वास्तव में काम करें।
- AI के हर जवाब पर आँख बंद करके भरोसा मत करिए, क्रिटिकल थिंकिंग रखें।
- डेटा प्राइवेसी, सिक्योरिटी और कॉपीराइट के नियमों का खास ध्यान रखें।
- और सबसे ज़रूरी... AI को शॉर्टकट नहीं, बल्कि अपना एक मजबूत 'सपोर्ट सिस्टम' बनाकर इस्तेमाल करें।
भविष्य किसका होगा?
उन लोगों का नहीं जिनके पास सबसे महंगे टूल्स होंगे, बल्कि उनका होगा जो: जिज्ञासु होंगे, लगातार सीखते रहेंगे, क्रिटिकल थिंकिंग रखेंगे, नई टेक्नोलॉजी को अपनाने से डरेंगे नहीं, और अपनी इंसानी समझ (human judgment) को हमेशा बनाए रखेंगे। AI शायद दुनिया बदल दे, लेकिन उसकी दिशा अभी भी इंसान ही तय करेगा।
बॉटम लाइन
AI सीखने के लिए अब आपको किसी बड़े शहर, महंगी कोचिंग या किसी विदेशी डिग्री की जरूरत नहीं है। आज आपके पास इंटरनेट है, ऑफिशियल फ्री रिसोर्सेज हैं, ग्लोबल-लेवल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स हैं और खुद को अपग्रेड करने का सबसे बड़ा मौका है।
याद रखिए
AI सीखना स्विमिंग सीखने जैसा है।
सिर्फ वीडियो देखकर नहीं, बल्कि पानी में उतरकर ही सीखा जाता है।
फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ लोग अभी भी “सही समय” का इंतजार कर रहे हैं...
और कुछ लोगों ने आज से शुरुआत कर दी है।
और भविष्य उन्हीं का होगा जिन्होंने शुरुआत करने की हिम्मत की।
-०-
- डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

No comments:
Post a Comment