Friday, 3 April 2026

चैटजीपीटी क्या है?

चैटजीपीटी क्या है?

चैटजीपीटी एक AI (Artificial Intelligence - AI) आधारित Language Model है। इसे openAI ने develop किया है। यह ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम है, जो इंसानों की भाषा (NLP – Natural Language Processing) को समझ सकता है और उसी भाषा में उत्तर दे सकता है।

चैटजीपीटी का पूरा नाम है:

  • Chat = बातचीत
  • GPT = Generative Pre-trained Transformer

यहाँ Generative” का अर्थ है कि यह नया उत्तर generate कर सकता है,  जो text, image, video जैसे कंटेंट्स होते हैंPre-trained” का अर्थ है कि इसे पहले से बहुत बड़ी मात्रा में जानकारी पर trained किया गया है। Transformer” एक ऐसी तकनीक है, जिसकी सहायता से यह लंबे वाक्यों और उनमें निहित अर्थ को ढंग से समझ पाता है।

चैटजीपीटी को लाखों किताबों, लेखों, वेबसाइटों और अन्य लिखित सामग्री पर trained  किया गया है। इसी कारण यह निम्न कार्य कर सकता है:

  • प्रश्नों के उत्तर दे सकता है
  • लेख लिख सकता है
  • भाषा सही कर सकता है
  • कंप्यूटर प्रोग्राम बना सकता है
  • किसी विषय को सरल भाषा में समझा सकता है
  • ... और भी बहुत कुछ

जब कोई व्यक्ति चैटजीपीटी से कोई प्रश्न पूछता है, तो यह उस प्रश्न के शब्दों और उनके अर्थ का विश्लेषण करता है। इसके बाद यह अपनी ट्रेनिंग के आधार पर सबसे उपयुक्त उत्तर तैयार करता है। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे कोई व्यक्ति अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर उत्तर देता है, लेकिन चैटजीपीटी यह कार्य बहुत तेज़ी से करता है।

उदाहरण के लिए, यदि आप लिखते हैं:

भारत की राजधानी क्या है?”

तो यह उत्तर देगा – नई दिल्ली



यदि आप लिखते हैं:

जलवायु परिवर्तन पर 200 शब्दों का लेख लिखो।

तो यह आपके लिए पूरा लेख तैयार कर सकता है।

 

चैटजीपीटी क्या-क्या कर सकता है?

चैटजीपीटी बहुत सारे काम कर सकता है, जैसे:

  • प्रश्नों के उत्तर देना
  • लेख और निबंध आदि लिखना
  • ईमेल अदि पत्र बनाना
  • विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करना
  • पढने में मदद करना
  • सोशल मीडिया पोस्ट लिखना
  • कोडिंग और कंप्यूटर प्रोग्राम बनाना
  • नए विचार और सुझाव देना
  • ... आदि

उदाहरण के लिए, आप इससे कह सकते हैं:

मेरे लिए छुट्टी की एप्लीकेशन लिख दो।

यह तुरंत एप्लीकेशन लिख कर दे देगा।

 

चैटजीपीटी का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जा सकता है?:

1. पढ़ाई और शिक्षा में

विद्यार्थी और शिक्षक दोनों इसके उपयोग से लाभ उठा सकते हैं।

विद्यार्थी इसका उपयोग कर सकते हैं:

  • कठिन विषय समझने के लिए
  • निबंध और असाइनमेंट लिखने के लिए
  • परीक्षा की तैयारी करने के लिए
  • आदि आदि...

उदाहरण:

प्रकाश संश्लेषण को आसान भाषा में समझाइए।

या

जलवायु परिवर्तन पर 200 शब्दों का निबंध लिखिए।

शिक्षक भी इसका उपयोग प्रश्नपत्र, नोट्स और लेक्चर प्लान बनाने में कर सकते हैं।

 

2. ऑफिस और बिज़नस में

जो लोग नौकरी या बिज़नस करते हैं, उनके लिए चैटजीपीटी बहुत उपयोगी हो सकता है।

यह मदद कर सकता है:

  • ईमेल लिखने में
  • रिपोर्ट बनाने में
  • मीटिंग के नोट्स तैयार करने में
  • विज्ञापन या प्रचार सामग्री लिखने में
  • ... और भी बहुत कुछ

उदाहरण:

एक प्रोफेशनल ईमेल लिखिए जिसमें मीटिंग हेतु request की गई हो।

 

3. लेखन और सोशल मीडिया में

यदि आप ब्लॉग, लेख, फेसबुक पोस्ट या इंस्टाग्राम कैप्शन लिखते हैं, तो चैटजीपीटी आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

इससे आप लिखवा सकते हैं:

  • सोशल मीडिया पोस्ट
  • सोशल मीडिया कैप्शन
  • यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट
  • भाषण
  • मेसेज आदि

उदाहरण:

दिवाली के लिए फेसबुक पोस्ट लिखें।

 

4. भाषा सुधार और अनुवाद में

यदि आपको अंग्रेज़ी या हिंदी लिखने में परेशानी होती है, तो चैटजीपीटी आपकी मदद कर सकता है।

यह:

  • गलत भाषा को सही कर सकता है
  • हिंदी को अंग्रेज़ी में और अंग्रेज़ी को हिंदी में बदल सकता है (अन्य भाषाओं को भी)
  • कठिन भाषा को आसान बना सकता है

उदाहरण:

निम्न वाक्य की अंग्रेज़ी सही कर दो:

What is going to be held in my office?”

 


5. कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग में

जो लोग कंप्यूटर या प्रोग्रामिंग सीख रहे हैं, उनके लिए भी चैटजीपीटी मददगार है।

यह:

  • सैंपल कोड लिख सकता है
  • गलती ढूँढ सकता है
  • नई प्रोग्रामिंग भाषा समझा सकता है

उदाहरण:

“Python में ऐसा प्रोग्राम लिखो जो किसी संख्या का square निकाले।

 

6. रोज़मर्रा की जिंदगी में

चैटजीपीटी केवल पढ़ाई और नौकरी के लिए ही नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के कामों में भी मदद कर सकता है।

यह:

  • खाने की रेसिपी बता सकता है
  • यात्रा की योजना बना सकता है
  • खरीदारी की सूची तैयार कर सकता है
  • दिनभर का टाइम टेबल बना सकता है

उदाहरण:

“4 लोगों के लिए आज के त्यौहार हेतु रात के खाने की रेसिपी बताओ।

 

चैटजीपीटी के लाभ

चैटजीपीटी के कई लाभ हैं:

  • यह बहुत जल्दी उत्तर देता है।
  • 24 घंटे उपलब्ध रहता है।
  • समय बचाता है।
  • पढ़ाई और काम को आसान बनाता है।
  • नए विचार देता है।
  • तकनीक की कम जानकारी रखने वाले लोग भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

 

चैटजीपीटी की सीमाएँ

हालाँकि चैटजीपीटी उपयोगी है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएँ भी हैं:

  • कभी-कभी यह गलत जानकारी दे सकता है।
  • यह इंसान की तरह सोच या महसूस नहीं कर सकता।
  • चिकित्सा, कानूनी या पैसे से जुड़ी जानकारी के लिए केवल इसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
  • जरूरी जानकारी को हमेशा किसी विश्वसनीय स्रोत से जाँच लेना चाहिए।

 

चैटजीपीटी का बेहतर उपयोग कैसे करें?

यदि आप चैटजीपीटी से अच्छा उत्तर चाहते हैं, तो अपना प्रश्न साफ और पूरा लिखें।

उदाहरण के लिए:

“AI पर कुछ लिखो।

की जगह यदि आप लिखें:

शिक्षा में AI के उपयोग पर 300 शब्दों का लेख लिखो।

तो आपको अधिक अच्छा और सही उत्तर मिलेगा। इस पर आगे विस्तृत चर्चा की जाएगी

 

AI की नैतिकता (Ethics of AI)

AI का उपयोग करते समय एथिक्स का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। AI का उद्देश्य लोगों की सहायता करना होना चाहिए, न कि उन्हें नुकसान पहुँचाना। यदि AI गलत जानकारी दे, किसी के साथ भेदभाव करे, या लोगों की निजी जानकारी का गलत उपयोग करे, तो इससे समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए AI का उपयोग जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए। उपयोगकर्ताओं को अपनी निजी जानकारी, जैसे पासवर्ड, बैंक विवरण या व्यक्तिगत दस्तावेज़, AI के साथ साझा नहीं करने चाहिए। साथ ही, AI द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को हमेशा जाँच लेना चाहिए। AI द्वारा बनाए गए कंटेंट्स को अपना कह कर शेयर करना भी ठीक नहीं हैं। भविष्य में AI तभी लाभदायक होगा, जब इसे ईमानदारी, पारदर्शिता और मानव हित को ध्यान में रखकर उपयोग किया जाए।

 

कुल मिलाकर, चैटजीपीटी एक आधुनिक और उपयोगी तकनीक है, जो पढ़ाई, नौकरी, व्यवसाय और रोज़मर्रा की जिंदगी में हमारी मदद कर सकती है। यह हमारे लिए एक ऐसे सहायक की तरह है, जो हर समय उपलब्ध रहता है और कई काम आसान बना देता है।

हालाँकि, इसका उपयोग समझदारी से करना चाहिए और महत्वपूर्ण जानकारी की जाँच अवश्य करनी चाहिए।

-०-

- डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

 

Disclaimer:

उपरोक्त लेख केवल चैटजीपीटी के बारे में सामान्य जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें चैटजीपीटी क्या है, इसका उपयोग किन-किन कार्यों में किया जा सकता है, इसकी सीमाएँ क्या हैं और इसका सही उपयोग कैसे किया जाए, इन बातों का प्रारम्भिक परिचय दिया गया है। इसमें चैटजीपीटी को उपयोग करने के तरीके, प्रश्न (Prompts) लिखने की तकनीक, तकनीकी कार्यप्रणाली, सुरक्षा, गोपनीयता तथा अन्य विषयों की विस्तृत चर्चा नहीं की गई है। इन पर आगे चर्चा की जाएगी।

 

2 comments: