Tuesday, 5 May 2026

20 AI टूल्स और बिजनेस ग्रोथ टिप्स



AI बिजनेस को तेज़ और स्मार्ट बनाने का बेहतरीन टूल है। हालाँकि लगभग हर दिन कोई न कोई “वायरल टूल” सामने आ जाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि हर ट्रेंड उपयोगी नहीं होता। कई टूल्स सिर्फ़ हाइप होते हैं, जबकि कुछ वास्तव में आपकी प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को बढ़ा सकते हैं। फर्क इस बात से भी पड़ता है कि आप इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं। 

AI Bodh के इस ब्लॉग में उन टूल्स और बातों पर चर्चा की गयी है, जो आपके काम आ सकती हैं। आइए पढ़ते हैं -

1. अपने बिज़नस के अनुसार AI को सही तरीके से समझें

प्रश्न: AI का रोल क्या है?

उत्तर: AI आपका काम कम करता है, लेकिन सोचने की जगह नहीं लेता। यह execution को तेज़ करता है, strategy समझा सकता है लेकिन बिज़नस तो आपको बढ़ाना है। इसलिए एक्चुअल strategy, AI से मदद लेकर, आप बनाएं।

माइक्रो-AI टूल्स का ट्रेंड: आज छोटे, specific काम करने वाले टूल ज्यादा effective हैं। जैसे सिर्फ़ voice सुधारने वाला या सिर्फ़ image बनाने वाला टूल।

2. Content & Research (हर बिजनेस की नींव)

उपयोगी टूल्स: ChatGPT / Claude

कार्य: Emails, proposals, blog, client communication

कैसे इस्तेमाल करें: रोज़ के काम के लिए templates बना लें, जैसे follow-up email या proposal reply, ताकि बार-बार नया लिखना न पड़े।

उपयोगी टूल/ टूल्स: Perplexity AI

कार्य: Market research, competitor analysis

कैसे इस्तेमाल करें: किसी भी नए प्रोडक्ट या सर्विस से पहले competitor, pricing और gaps का पता कर सकते हैं।


उपयोगी टूल/टूल्स: NotebookLM

कार्य:Internal documents से insights ले सकता है।

कैसे इस्तेमाल करें: अपनी reports या policies अपलोड करके उनसे key points और risks निकालें।

3. Branding & Visuals (पहला impression यहीं बनता है)

उपयोगी टूल/टूल्स: Canva

कार्यSocial media, presentations की पोस्ट आदि बनाने में

कैसे इस्तेमाल करें: एक fixed brand style (color, font, tone) तय करें और उसी को हर जगह follow करें।


उपयोगी टूल/टूल्स: Midjourney / Leonardo AI

कार्य: High-quality visuals

कैसे इस्तेमाल करें: Ads और पोस्ट के लिए unique visuals बनाएं ताकि आपका कंटेंट अलग दिखे।

4. Video & Engagement (सबसे तेज़ ग्रोथ का तरीका)

उपयोगी टूल/टूल्स: Runway ML / HeyGen

कार्यबिना शूटिंग वीडियो

कैसे इस्तेमाल करें: हर हफ्ते 2 छोटे वीडियो बनाएं—एक समस्या पर, एक समाधान पर।


उपयोगी टूल/टूल्स: ElevenLabs

कार्य: Voiceover

कैसे इस्तेमाल करें: ट्रेनिंग या मार्केटिंग वीडियो को प्रोफेशनल आवाज़ दें।


उपयोगी टूल/टूल्स: Descript

कार्य: आसान ऑडियो/वीडियो editing

कैसे इस्तेमाल करें: ऑडियो/वीडियो को टेक्स्ट की तरह एडिट करें।

5. Productivity & Automation (यहीं असली फायदा है)

उपयोगी टूल/टूल्स: Notion AI

कार्य: Task management

कैसे इस्तेमाल करें: अपनी टीम के tasks और deadlines एक जगह manage करें।


उपयोगी टूल/टूल्स: Otter.ai

कार्यMeeting notes

कैसे इस्तेमाल करें: हर मीटिंग के बाद summary और action points तैयार करवाएं।


उपयोगी टूल/टूल्स: Tome AI

कार्य: Quick presentations

कैसे इस्तेमाल करें: क्लाइंट मीटिंग के लिए जल्दी स्लाइड्स बनाएं।

6. Tech & Development (अगर टेक बिजनेस है)

उपयोगी टूल/टूल्स: GitHub Copilot / Replit Ghostwriter

कार्य:  Coding faster

कैसे इस्तेमाल करें: छोटे automation बनाएं, जैसे auto email या report generation।

7. Smart Working System बनाएं

  • Workflow सेट करें

        ➤ Idea → Content → Design → Video → Post

        इससे काम structured और तेज़ हो जाता है।

  • Prompt Library बनाएं

        ➤ 10–15 अच्छे prompts सेव रखें (email, ads, sales)

        इससे हर बार नया सोचने की जरूरत नहीं पड़ती।

  • 80/20 Rule अपनाएं

        ➤ 4–5 tools पर focus करें, वही ज्यादा काम देंगे।

8. सबसे जरूरी स्किल: Prompt Writing

  • स्पष्ट और specific सवाल पूछें

        ➤ जितना clear input, उतना बेहतर output।

  • AI को role दें

        ➤ “एक expert marketer की तरह जवाब मिलेगा”, बेहतर निर्देश हमेशा बेहतर results देते हैं।

9. ये गलतियां ना करें

  • हर नए tool के पीछे भागना
  • AI content को बिना समझे और बिना edit किए इस्तेमाल करना
  • बिना strategy के पोस्ट करना
  • sensitive data कहीं भी पोस्ट कर देना

10. 7-Day Action Plan

Day 1: ChatGPT से 10 ideas निकालें

Day 2: Canva में 5 पोस्ट बनाएं

Day 3: 2 वीडियो बनाएं

Day 4: Notion में workflow सेट करें

Day 5: Email templates तैयार करें

Day 6: Perplexity से research करें

Day 7: Results analyze करें

बॉटम लाइन

AI आपके बिज़नस को तेज़ बना सकता है, लेकिन दिशा आपको तय करनी है।

आपको बहुत सारे tools की जरूरत नहीं है, बस सही tools और सही तरीका प्रयोग कीजिए।

याद रखिये; 

AI आपको replace नहीं करेगा,

लेकिन AI का सही प्रयोग करने वाले आपको पीछे छोड़ सकते हैं (पीछे छोड़ देंगे)।

-0-

- डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

No comments:

Post a Comment