आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने शिक्षा को किताबों और क्लासरूम की सीमाओं को काफी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन यह प्रश्न भी मौजूद है कि क्या AI शिक्षकों की जगह ले लेगा, या फिर यह आज की शिक्षा और पद्धति को और बेहतर बनाएगा?
हाल ही में SAGE Publications द्वारा प्रकाशित “AI and the Future of Pedagogy” श्वेतपत्र (White Paper) इसी विषय पर गंभीर चर्चा करता है।
इसमें यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि AI का उद्देश्य शिक्षा को “ऑटोमेट” करना नहीं, बल्कि सीखने को अधिक गूढ़, सहयोगात्मक और मानवीय बनाना होना चाहिए। आइए इसी संदर्भ में AI Bodh के इस ब्लॉग पर कुछ चर्चा करते हैं।
AI शिक्षा में क्या बदल रहा है?
AI अब सिर्फ़ जानकारी देने वाला टूल नहीं है।
यह:
- Personalized Learning
- तत्काल फीडबैक
- रिसर्च में मदद
- कंटेंट डेवलपमेंट
- और सीखने की गति के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराने
में मदद कर रहा है।
उदाहरण के लिए, AI आधारित टूल्स छात्रों की कमजोरियों को पहचानकर उसी के अनुसार प्रैक्टिस मैटेरियल दे सकते हैं। इससे “समान शिक्षण” (One-size-fits-all teaching) मॉडल धीरे-धीरे बदल रहा है।
एक महत्वपूर्ण बदलाव: Critical Thinking
SAGE के श्वेतपत्र का सबसे उत्तम पक्ष यह है कि वह बार-बार “Critical Thinking” यानी आलोचनात्मक चिंतन पर ज़ोर देता है।
रिपोर्ट के अनुसार यदि AI का गलत उपयोग हुआ, तो छात्र सोचने, विश्लेषण करने और स्वयं निर्णय लेने की क्षमता खो सकते हैं।
यही कारण है कि विशेषज्ञ AI को “शॉर्टकट” नहीं, बल्कि “सहयोगी” की तरह उपयोग करने की सलाह देते हैं।
AI उत्तर दे सकता है, लेकिन सही प्रश्न पूछना अभी भी इंसान को ही सीखना होगा।
शिक्षक की भूमिका खत्म नहीं होगी, बदलेगी
बहुत लोगों को डर है कि AI आने के बाद शिक्षक अप्रासंगिक हो जाएंगे। लेकिन वास्तविकता इससे अलग दिखती है।
श्वेतपत्र में कहा गया है कि भविष्य का शिक्षक सिर्फ़ “जानकारी देने वाला” नहीं रहेगा, बल्कि:
- learning designer
- mentor
- facilitator
- और ethical guide
की भूमिका निभाएगा।
यानि शिक्षक का महत्व कम नहीं होगा, बल्कि उसका स्वरूप बदलेगा।
Assessment का तरीका भी बदलना पड़ेगा
AI के दौर में पारंपरिक assignments और rote-learning आधारित परीक्षाएँ कमजोर पड़ सकती हैं। क्योंकि AI कुछ ही सेकंड में essays और answers तैयार कर सकता है।
इसलिए अब शिक्षा जगत में:
- project-based learning
- oral presentations
- reflective assignments
- mastery-based assessment
जैसे तरीकों पर बल और देना पड़ेगा।
AI को Group Work का विकल्प नहीं बनाना चाहिए
रिपोर्ट का एक महत्वपूर्ण सुझाव यह भी है कि AI को “मानवीय सहयोग” का विकल्प नहीं बनाया जाना चाहिए। AI छात्रों की मदद कर सकता है, लेकिन teamwork, empathy और discussion जैसी मानवीय क्षमताएँ अभी भी बेहद जरूरी हैं।
क्योंकि शिक्षा सिर्फ़ जानकारी प्राप्त करना नहीं है -
यह संवाद, समझ और सामाजिक विकास की प्रक्रिया भी है।
AI और नैतिकता (Ethics)
AI शिक्षा में अवसर लाता है, लेकिन कुछ गंभीर प्रश्न भी उठाता है:
- क्या AI biased हो सकता है?
- क्या स्टूडेंट्स का डेटा सुरक्षित रहेगा?
- क्या हर स्टूडेंट को AI तक समान पहुंच मिलेगी?
- क्या AI plagiarism बढ़ाएगा?
इसी कारण से यह रिपोर्ट शिक्षण संस्थानों से कहती है कि वे AI को सिर्फ़ “तकनीकी सुविधा” न समझें, बल्कि उसके सामाजिक और नैतिक प्रभावों को भी गंभीरता से लें।
भविष्य कैसा हो सकता है?
भविष्य की शिक्षा शायद ऐसी हो:
- AI routine काम संभालेगा।
- शिक्षक गहरी समझ विकसित कराएंगे।
- छात्रों को personalized learning मिलेगी।
- और classroom अधिक interactive होगा
लेकिन इसके साथ
मानवीय सोच और स्वतंत्र चिंतन को बचाए रखने
की चुनौती भी होगी।
शिक्षकों और संस्थानों के लिए कुछ व्यावहारिक सुझाव
✔ AI Literacy जरूरी बनाइए
सिर्फ छात्रों को नहीं, शिक्षकों को भी AI समझना होगा।
✔ AI Policies स्पष्ट हों
कहाँ AI उपयोग किया जा सकता है और कहाँ नहीं, यह स्पष्ट होना चाहिए।
✔ Prompt Writing सिखाइए
भविष्य में सही प्रश्न पूछना एक महत्वपूर्ण skill होगी।
✔ Human Skills पर जोर रखें
Creativity, empathy, ethics और collaboration जैसी क्षमताएँ और महत्वपूर्ण होंगी।
✔ AI को सहायक रखें, केंद्र नहीं
सीखने की प्रक्रिया में इंसान ही केंद्र में रहना चाहिए।
इस रिपोर्ट से सबसे बड़ी सीख
AI शिक्षा को बदल सकता है, लेकिन शिक्षा का उद्देश्य नहीं बदलना चाहिए।
शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ़ जानकारी देना नहीं है,
बल्कि सोचने, समझने और बेहतर इंसान बनने की क्षमता विकसित करना है।
बॉटम लाइन
AI शिक्षा का भविष्य तय करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं।
लेकिन भविष्य की सबसे सफल शिक्षा वही होगी, जहाँ तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता साथ-साथ चलें।
AI सीखने को तेज़ बना सकता है,
लेकिन सीखने का अर्थ अभी भी इंसान ही तय करेगा।
-०-
-डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

No comments:
Post a Comment