
अगर आप 2026 में अब भी वीडियो बनाने में घंटों लगा रहे हैं, स्क्रिप्ट अलग, एडिटिंग अलग, वॉइसओवर अलग, तो मित्रों अब तरीका बदलने का समय आ गया है। क्योंकि AI अब सिर्फ प्रश्नों के उत्तर देने तक सीमित नहीं रहा। अब यह वीडियो भी बना रहा है, वो भी तेज़, स्मार्ट और काफी प्रोफेशनल तरीके से।
स्क्रिप्ट और आइडिया – यहाँ से शुरुआत करनी है
ChatGPT
अभी भी सबसे काम का टूल। इससे आप वीडियो आइडिया, हुक्स, स्क्रिप्ट, टाइटल और कैप्शन बना सकते हैं।
Claude
अगर थोड़ी लंबी और गहरी स्क्रिप्ट चाहिए, खासकर एजुकेशनल कंटेंट के लिए, तो Claude बढ़िया है।
आवाज़ – यह जादू है - लोग खराब ऑडियो बर्दाश्त नहीं करते
ElevenLabs
इसकी आवाज़ें इतनी रियल हैं कि कोई पहचान नहीं पाएगा कि AI है या फिर इंसान। फ्री वर्ज़न प्रैक्टिस के लिए ठीक है।
CapCut
ज़्यादातर लोग इसे सिर्फ एडिटिंग ऐप समझते हैं। लेकिन इसमें टेक्स्ट-टू-स्पीच, ऑटो कैप्शन, बैकग्राउंड रिमूवल – सब फ्री में मिलता है।
वीडियो बनाना और एडिट करना
Canva
बिगिनर्स के लिए सबसे आसान। ड्रैग-एंड-ड्रॉप करो और वीडियो तैयार। सोशल मीडिया रील्स, प्रेजेंटेशन, एनिमेटेड स्लाइड्स – सब आसानी से बन जाता है।
Runway ML
थोड़ा एडवांस है, लेकिन काफी पावरफुल। बैकग्राउंड हटाना, ऑब्जेक्ट को गायब करना, मोशन एडिटिंग – ये भी किसी जादू की तरह काम करता है।
Pika
बस कुछ शब्द लिखो और ये छोटे सिनेमैटिक क्लिप्स बना देगा। टेक्स्ट-टू-वीडियो के लिए मज़ेदार टूल है।
सीखना कहाँ से?
ये रिसोर्सेस बिल्कुल फ्री हैं:
- Learn Prompting: (https://learnprompting.org/) – AI से सही तरीके से बात करना सीखो
- Runway Academy: (https://runwayml.com/academy) – सिनेमाई लेवल के वीडियो चाहिए? यहाँ देखो
- Canva Design School: (https://www.canva.com/designschool) – सोशल मीडिया के छोटे वीडियो के लिए बेस्ट
- DeepLearning.AI (Generative AI for Everyone): (https://www.deeplearning.ai/courses/generative-ai-for-everyone/) – थोड़ा गहरा और सीरियस सीखना है तो यहाँ जाओ
- Synthesia Academy: (https://www.synthesia.io/academy) – AI अवतार वाले वीडियो बनाने का खेल
- Pika Labs (Discord & YouTube): (https://discord.gg/pika-labs) और (https://www.youtube.com/@pikaart) – टेक्स्ट से वीडियो कैसे बनता है, AI का बेहतर इस्तेमाल यहाँ है।
- CapCut Official YouTube: (https://www.youtube.com/@CapCut) – हर छोटी-बड़ी एडिटिंग ट्रिक
- Google's Generative AI Learning Path: (https://cloud.google.com/learning/generative-ai) – गूगल खुद सिखा रहा है
- YouTube Creators (AI Section): (https://www.youtube.com/creators/ai) – यूट्यूब खुद बता रहा है AI का सही इस्तेमाल
और हाँ – एक गलती अक्सर होती है: लोग रैंडम YouTube वीडियो देखते रहते हैं। इसके बजाय, 2-3 अच्छे क्रिएटर्स को फॉलो करो और एक niche चुन लो।
सबसे जरूरी स्किल – Prompt Writing
AI का आउटपुट कितना अच्छा आएगा, ये हमारे प्रॉम्प्ट पर निर्भर करता है। जैसे कि स्क्रिप्ट के लिए,
यह मत पूछिए: "एक वीडियो लिखो"
ऐसे पूछिए: "30 सेकंड की एक एनर्जेटिक हिंदी रील स्क्रिप्ट लिखो जो कॉलेज स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट समझाए"
इससे भी बेहतर: "ऐसा 30 सेकंड का एनर्जेटिक और engaging हिंदी Reel Script लिखिए जो कॉलेज स्टूडेंट्स को Time Management का महत्व आसान और relatable तरीके से समझाए। स्क्रिप्ट की शुरुआत एक strong hook से हो ताकि शुरुआती 3 सेकंड में attention grab हो जाए। भाषा आधुनिक, conversational और youth-friendly हो। Script में daily student life की समस्याएँ जैसे procrastination, social media distraction, late-night scrolling और exam pressure को शामिल करें। Tone motivational हो लेकिन preachy न लगे। Script short sentences में हो और Reel format के अनुसार fast-paced flow रखे। अंत में एक powerful takeaway या call-to-action दें जो viewers को तुरंत action लेने के लिए inspire करे। Script में background visuals, expressions या scene transition के छोटे सुझाव भी शामिल करें ताकि video creation आसान हो जाए।"
जितना क्लियर इनपुट, उतना अच्छा आउटपुट।
बिगिनर्स का प्रैक्टिकल वर्कफ़्लो (सिर्फ 5 स्टेप्स)
- ChatGPT से स्क्रिप्ट लिखवाओ
- ElevenLabs से वॉइसओवर निकालो
- Canva या Pika से विजुअल्स तैयार करो
- CapCut या Runway में सबको जोड़ो और म्यूजिक डालो
- पब्लिश कर दो – बस।
शुरू कर दीजिये, आगे खुद-ब-खुद ही सीखते जाएंगे।
ये गलतियाँ मत करना
हर नया वायरल टूल इस्तेमाल करना
50 टूल्स की ज़रूरत नहीं है। ऊपर दिए 5-6 टूल्स काफी हैं। कई क्रिएटर्स सिर्फ टूल इकट्ठा करने में टाइम बर्बाद कर देते हैं।
सिर्फ AI पर निर्भर होना
AI कंटेंट कई बार जेनेरिक लगता है। उसमें अपनी पर्सनैलिटी, अपना तड़का और अपना अनुभव जोड़ना जरूरी है। वरना वीडियो रोबोटिक लगेगा।
खराब ऑडियो क्वालिटी
लोग खराब वीडियो देख लेते हैं, लेकिन खराब आवाज़ कोई बर्दाश्त नहीं करता।
कंसिस्टेंसी छोड़ देना
AI कोई जादू की छड़ी नहीं है कि बटन दबाया और रातों-रात स्टार बन गए। रेगुलर प्रैक्टिस अभी भी जरूरी है।
कुछ ethical चैलेंज भी हैं - जिन्हें इग्नोर नहीं कीजिये
AI वीडियो के साथ कुछ गंभीर प्रश्न जुड़े हैं , जैसे,
- डीपफेक
- फेक न्यूज़
- कॉपीराइट
- गलत जानकारी फैलना
तो जिम्मेदारी से इस्तेमाल करिए।
आगे क्या होगा?
आने वाले समय में:
- टीचर्स खुद AI से लेसन बनाएंगे
- छोटे बिजनेस अपनी मार्केटिंग वीडियो खुद बनाएंगे
- इंडिविजुअल क्रिएटर्स बड़ी मीडिया कंपनियों को टक्कर देंगे
लेकिन साथ ही, originality और trust की कीमत और बढ़ेगी।
बॉटम लाइन्स
AI वीडियो बनाना आसान कर सकता है,
लेकिन meaningful communication अभी भी इंसान ही करता है।
टूल्स महत्वपूर्ण हैं,
लेकिन clarity, creativity और consistency - ये तीनों उनसे भी ज्यादा जरूरी हैं।
-०-
— डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी
No comments:
Post a Comment