Wednesday, 26 August 2026

लेखकों के लिए AI का सही उपयोग और लेखन के प्रॉम्प्ट्स

नमस्कार मित्रों!

आज ChatGPT, Claude, Google Gemini, Microsoft Copilot और अन्य जेनरेटिव एआई टूल्स ने हमारे लिखने और सोचने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। कुछ ही सेकंड में आप किसी भी एआई मॉडल से पूरी कहानी लिखवा सकते हैं, किसी जटिल शोध-विषय को सरल भाषा में समझ सकते हैं, व्याकरण की अशुद्धियाँ ठीक कर सकते हैं, प्रोफेशनल ईमेल का मैटर बना सकते हैं या अपने लंबे लेख को नया रूप दे सकते हैं।

लेकिन यहाँ एक प्रश्न उठता है कि, "क्या एआई का उपयोग केवल शॉर्टकट लेकर काम जल्दी निपटाने के लिए ही किया जाना चाहिए?"

मेरे विचार से बिल्कुल नहीं।

यदि हम एआई से केवल यह कहते रहेंगे—

"मेरे लिए यह आर्टिकल या ईमेल लिख दो।"

तो हमें महज़ एक रेडीमेड उत्तर मिलेगा।

लेकिन यदि हम एआई से यह पूछें, 

"मुझे समझाइए कि मैं इसे और अधिक प्रभावशाली और स्पष्ट कैसे लिख सकता हूँ?"

तो हमें केवल एक उत्तर नहीं, बल्कि जीवन भर काम आने वाला एक नयी स्किल मिलेगी। यही दृष्टिकोण एआई को एक साधारण 'ऑटोमेटेड टूल' की जगह आपका व्यक्तिगत 'राइटिंग कोच' बना देता है।

आज AI Bodh पर हम ऐसे 25 शक्तिशाली राइटिंग प्रॉम्प्ट्स साझा कर रहे हैं, जिनका उपयोग विद्यार्थी, शिक्षक, शोधकर्ता, ब्लॉगर और प्रोफेशनल्स अपनी लेखन कला को निखारने के लिए कर सकते हैं।

भाग 1: रचनात्मकता और विचारों को विस्तार देने वाले प्रॉम्प्ट्स (Creativity & Drafting)

किसी कहानी की रूपरेखा तैयार करना

जब कहानी लिखने का विचार आए लेकिन स्पष्ट ढांचा समझ न आ रहा हो तो यह prompt प्रयोग कर सकते हैं:

English Version:

"Give me 3 unique story ideas about [pick a theme: friendship, adventure, mystery, or betrayal]. Make each idea beginner-friendly with a clear beginning, middle, and end."

Hindi Version:

"मुझे [विषय: मित्रता, रोमांच, रहस्य या विश्वासघात] पर 3 अनोखे कहानी के विचार दीजिए। प्रत्येक विचार को स्पष्ट शुरुआत, मध्य और अंत के साथ लेखकों के अनुकूल बनाइए।"

यह केवल विचार माँगने के बजाय 'शुरुआत, मध्य और अंत' की मांग करने से एआई पूरी कहानी की संतुलित संरचना देता है।

व्याकरण और वाक्य-रचना सुधारना

केवल अशुद्धियाँ ठीक करवाने के बजाय उनके पीछे का नियम समझें:

English Prompt:

"Check this paragraph for grammar, punctuation, and clarity issues. Explain each fix in simple terms so I actually learn from it: [Paste your paragraph here]"

Hindi Prompt:

"इस पैराग्राफ में व्याकरण, विराम चिह्न और स्पष्टता की त्रुटियों की जाँच करें। प्रत्येक सुधार को सरल शब्दों में समझाइए ताकि मैं उससे सीख सकूँ: [पैराग्राफ यहाँ पेस्ट करें]"

काम की बात: एआई से केवल सही वाक्य न माँगें, बल्कि पूछें कि मूल वाक्य में क्या कमी थी। इससे एआई आपका व्यक्तिगत व्याकरण ट्यूटर बन जाता है।

शब्दावली को समृद्ध करना

सटीक और प्रभावी शब्दों का चयन सीखने के लिए:

English Prompt:

"Give me 5 simple, everyday synonyms for these words: [list your words]. Use each one in a short example sentence so I understand the nuance and practical difference."

Hindi Prompt:

"इन शब्दों के लिए 5 सरल और व्यावहारिक पर्यायवाची शब्द दीजिए: [अपने शब्द लिखें]। प्रत्येक शब्द का एक छोटे उदाहरण वाक्य में प्रयोग करें ताकि मैं उनके अर्थ का सूक्ष्म अंतर समझ सकूँ।"

एक पंक्ति से पूरा पैराग्राफ बना देना

जब मूल विचार तो हो, लेकिन उसे शब्दों में विस्तार देना कठिन लगे:

English Prompt:

"Turn this single sentence into a detailed paragraph. Add examples, sensory details, and a natural flow, but keep it simple and easy to read: [Your sentence]"

Hindi Prompt:

"इस एक वाक्य को एक विस्तृत पैराग्राफ में बदलिए। इसमें उदाहरण, संवेदी विवरण और स्वाभाविक प्रवाह जोड़ें, लेकिन भाषा को सरल और पढ़ने में आसान रखें: [अपना वाक्य लिखें]"

संक्षिप्त और प्रभावी ईमेल बिल्डर

English Prompt:

"Write a short, polite follow-up email after a job interview/meeting. Make it sound genuine, confident, and professional. Keep it strictly under 100 words."

Hindi Prompt:

"इंटरव्यू या मीटिंग के बाद के लिए एक संक्षिप्त और विनम्र फ़ॉलो-अप ईमेल का ड्राफ्ट लिखें। इसे वास्तविक, आत्मविश्वासी और प्रोफेशनल बनाएं। इसे 100 शब्दों के भीतर रखें।"

काम की बात: शब्द सीमा तय करने से एआई बनावटी शब्दों और अनावश्यक विस्तार को पूरी तरह हटा देता है।

तर्कों को सुदृढ़ करना

वाद-विवाद, निबंध या आलेख में अपने मत को मजबूत आधार देने के लिए:

English Prompt:

"Give me 3 strong logical arguments to support this opinion: [Your opinion]. Explain each reason in one clear, concise sentence that a beginner can easily grasp."

Hindi Prompt:

"इस राय/विचार के समर्थन में 3 ठोस तार्किक कारण दीजिए: [अपनी राय लिखें]। प्रत्येक कारण को एक स्पष्ट और संक्षिप्त वाक्य में समझाइए जिसे कोई भी आसानी से समझ सके।"

भावों को रूपकों में ढालना

रचनात्मक लेखन को अधिक सजीव और चित्रात्मक बनाने के लिए:

English Prompt:

"Create 3 original metaphors to describe [a feeling like curiosity, anxiety, joy, or resilience]. Keep each one short and explain its core imagery in one line."

Hindi Prompt:

"[जिज्ञासा, घबराहट, प्रसन्नता या धैर्य] जैसी भावना को व्यक्त करने के लिए 3 मौलिक रूपक बनाइए। प्रत्येक को संक्षिप्त रखें और एक पंक्ति में उसका भाव स्पष्ट करें।"

रोज़ाना लिखने की आदत 

लेखन नियमित अभ्यास से निखरता है:

English Prompt:

"Give me 5 realistic, actionable tips to help me write every single day, especially on days when I lack motivation. Keep the advice practical and fluff-free."

Hindi Prompt:

"मुझे रोज़ाना लिखने की आदत विकसित करने के लिए 5 व्यावहारिक सुझाव दीजिए, विशेषकर उन दिनों के लिए जब प्रेरणा की कमी हो। सलाह को यथार्थवादी रखें।"

भाग 2: एआई को अपना 'राइटिंग कोच' और संपादक बनाएं (Review & Editing)

जब आप अपना पहला कच्चा ड्राफ्ट खुद लिख लें, तब एआई की असली शक्ति का उपयोग उसे परिष्कृत करने में करें।

व्यावहारिक विषय खोजना

English Prompt:

"Give me 10 interesting writing topics for [students/researchers/teachers/bloggers]. Make them practical, relevant, and suitable for a beginner to intermediate audience."

Hindi Prompt:

"[विद्यार्थियों/शोधार्थियों/शिक्षकों/ब्लॉगर्स] के लिए 10 रोचक लेखन विषय सुझाइए। इन्हें व्यावहारिक, प्रासंगिक और शुरुआती से मध्यम स्तर के पाठकों के अनुकूल रखें।"

तार्किक आउटलाइन तैयार करना

English Prompt:

"Create a clear, logical outline for an article on [topic]. Include an engaging introduction, 5 core sections with subpoints, relevant examples, and a strong conclusion."

Hindi Prompt:

[विषय] पर एक लेख के लिए स्पष्ट और तार्किक रूपरेखा तैयार करें। इसमें आकर्षक परिचय, उप-बिंदुओं सहित 5 मुख्य खंड, प्रासंगिक उदाहरण और एक मजबूत निष्कर्ष शामिल करें।"

सुझाव: पहले रूपरेखा स्वयं बनाएं, फिर एआई से पूछें - "मेरी आउटलाइन में कौन-से महत्वपूर्ण पहलू छूट गए हैं?"

ध्यान खींचने वाली शुरुआती पंक्तियाँ (Hook Generator)

English Prompt:

"Give me 5 strong opening hooks for an article about [topic]. Make them natural, curiosity-driven, and conversational. Avoid clichés and sensationalism."

Hindi Prompt:

"[विषय] पर लेख की शुरुआत के लिए 5 प्रभावशाली ओपनिंग हुक्स दीजिए। इन्हें स्वाभाविक, जिज्ञासा जगाने वाले और संवादपरक बनाएं। घिसे-पिटे मुहावरों से बचें।"

भाषा को स्वाभाविक और संवादपरक बनाना

यदि ड्राफ्ट बहुत अधिक औपचारिक या किताबी लग रहा हो:

English Prompt:

"Rewrite this passage in a warm, natural, conversational style. Keep the original meaning and core facts unchanged, but make it easy to understand: [Paste text]"

Hindi Prompt:

"इस अंश को सहज, स्वाभाविक और संवादपरक शैली में पुनः लिखें। मूल अर्थ और तथ्यों को बदले बिना इसे पढ़ने में सरल बनाएं: [टेक्स्ट पेस्ट करें]"

अनावश्यक दोहराव हटाना

English Prompt:

"Identify repeated words, redundant phrases, and circular ideas in this text. Suggest concise alternatives while preserving my voice: [Paste text]"

Hindi Prompt:

"इस टेक्स्ट में बार-बार दोहराए गए शब्दों, अनावश्यक वाक्यांशों और विचारों की पहचान करें। मेरी मूल शैली को बनाए रखते हुए संक्षिप्त विकल्प सुझाएं: [टेक्स्ट पेस्ट करें]"

जटिलता को सरलता में बदलना

English Prompt:

"Rewrite this technical text using clear, accessible language for a general audience. Keep all critical concepts intact without oversimplifying the subject: [Paste text]"

Hindi Prompt:

"इस तकनीकी पाठ को सामान्य पाठकों के लिए स्पष्ट और सुगम भाषा में पुनः लिखें। विषय को अधिक सतही बनाए बिना सभी महत्वपूर्ण अवधारणाओं को सुरक्षित रखें: [टेक्स्ट पेस्ट करें]"

शिक्षक की तरह अवधारणा समझाना

English Prompt:

"Explain this concept like an experienced teacher explaining it to a curious beginner. Use a real-life analogy, step-by-step logic, and conclude with a practical takeaway: [Concept]"

Hindi Prompt:

"इस अवधारणा को एक अनुभवी शिक्षक की तरह किसी जिज्ञासु शिक्षार्थी को समझाइए। वास्तविक जीवन के उदाहरण, चरणबद्ध तर्क का उपयोग करें और अंत में एक व्यावहारिक सीख दें: [अवधारणा]"

लेख की कमजोर कड़ियाँ पहचानना

English Prompt:

"Read this draft as a critical editor. Identify the 3 weakest parts or logical gaps in this article and explain specifically how they can be strengthened: [Paste draft]"

Hindi Prompt:

"एक निष्पक्ष संपादक की दृष्टि से इस ड्राफ्ट को पढ़ें। इस लेख के 3 सबसे कमजोर हिस्सों या तार्किक कमियों की पहचान करें और बताएं कि उन्हें कैसे सुधारा जा सकता है: [ड्राफ्ट पेस्ट करें]"


पाठक के नज़रिए से मूल्यांकन

English Prompt:

"Read this article from the perspective of a first-time reader. Point out where the flow feels confusing, where the reader might lose interest, and where clarity is needed: [Paste draft]"

Hindi Prompt:

"एक नए पाठक के नज़रिए से इस लेख को पढ़ें। बताएं कि कहाँ प्रवाह भ्रमित करने वाला है, कहाँ पाठक की रुचि कम हो सकती है और कहाँ अधिक स्पष्टता की आवश्यकता है: [ड्राफ्ट पेस्ट करें]"

सार्थक और उपयुक्त शीर्षक

English Prompt:

"Give me 10 title ideas for this article. Provide a balance of informative, thought-provoking, and conversational titles. Strictly avoid misleading clickbait: [Paste summary/draft]"

Hindi Prompt:

"इस लेख के लिए 10 शीर्षक के विचार दीजिए। जानकारीपूर्ण, विचारोत्तेजक और संवादपरक शीर्षकों का संतुलित मिश्रण प्रदान करें। भ्रामक क्लिकबेट से बचें: [सारांश/ड्राफ्ट पेस्ट करें]"

 प्रभावशाली निष्कर्ष तैयार करना

English Prompt:

"Suggest 3 distinct conclusions for this draft. Each should synthesize the core message, provide an actionable takeaway, and leave a memorable final thought: [Paste draft]"

Hindi Prompt:

"इस ड्राफ्ट के लिए 3 अलग-अलग निष्कर्ष सुझाएं। प्रत्येक निष्कर्ष मूल संदेश का सार प्रस्तुत करे, एक व्यावहारिक सुझाव दे और एक यादगार अंतिम विचार छोड़े: [ड्राफ्ट पेस्ट करें]"

सजीव उदाहरण जोड़ना

English Prompt:

"Give me 3 realistic, everyday examples to illustrate [complex concept]. Make them relatable and easy to visualize."

Hindi Prompt:

"[जटिल अवधारणा] को समझाने के लिए 3 व्यावहारिक और दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरण दीजिए, जिन्हें आसानी से समझा और उस पर विचार किया जा सके।"

तथ्य और व्यक्तिगत राय का वर्गीकरण

English Prompt:

"Review this draft and separate the statements into verified facts, personal opinions, underlying assumptions, and claims that require citations: [Paste draft]"

Hindi Prompt:

"इस ड्राफ्ट की समीक्षा करें और कथनों को सत्यापित तथ्यों, व्यक्तिगत विचारों, मान्यताओं और ऐसे दावों में वर्गीकृत करें जिन्हें संदर्भ (Citations) की आवश्यकता है: [ड्राफ्ट पेस्ट करें]"

सावधानी: एआई के वर्गीकरण को अंतिम सत्यापन न मानें; हमेशा प्राथमिक स्रोतों से तथ्यों की पुष्टि स्वयं करें।

पैराग्राफ्स के बीच सहज प्रवाह (Transition Improver)

English Prompt:

"Analyze the transitions between the paragraphs in this text. Point out where the topic changes abruptly and suggest smooth bridging sentences: [Paste draft]"

Hindi Prompt:

"इस लेख के पैराग्राफ्स के बीच के बदलाव का विश्लेषण करें। जहाँ विषय अचानक बदलता महसूस हो, वहाँ सहज जोड़ने वाले वाक्य सुझाएं: [ड्राफ्ट पेस्ट करें]"

समग्र संपादकीय समीक्षा

English Prompt:

"Act as a senior editor. Review this article for clarity, structural flow, coherence, and tone. Do not rewrite the entire article immediately. First, provide a bulleted list of suggested improvements, then highlight the critical fixes: [Paste draft]"

Hindi Prompt:

"एक वरिष्ठ संपादक की भूमिका निभाएं। स्पष्टता, संरचनात्मक प्रवाह और टोन के लिए इस लेख की समीक्षा करें। तुरंत पूरा लेख न लिखें; पहले बिंदुवार सुधारों की सूची दें, फिर मुख्य सुधार दिखाएं: [ड्राफ्ट पेस्ट करें]"

भाग 3: दो विशेष और रूपांतरणकारी प्रॉम्प्ट्स

सुकरात पद्धति: "मेरे लिए मत लिखो, मुझसे सवाल पूछो"

विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए यह सबसे उपयोगी तकनीक है:

English Prompt:

"Do not write the essay/answer for me. Instead, act as a mentor and ask me 3 guiding questions that will help me organize my thoughts and write my own draft on [topic]."

Hindi Prompt:

"मेरे लिए निबंध या उत्तर मत लिखिए। इसके बजाय एक मार्गदर्शक (Mentor) की तरह मुझसे 3 दिशा-निर्देशक प्रश्न पूछिए जो मुझे [विषय] पर अपने विचार व्यवस्थित करने और खुद ड्राफ्ट लिखने में मदद करें।"

यहाँ एआई आपको बैसाखी नहीं देता, बल्कि आपकी मौलिक विचार-क्षमता को जगाता है।

संदर्भ-सटीक प्रॉम्प्टिंग फॉर्मूला (Universal Prompt Formula)

किसी भी एआई टूल से बेहतरीन परिणाम पाने के लिए इस फॉर्मूले का प्रयोग करें:

$$\text{ROLE} + \text{TASK} + \text{CONTEXT} + \text{AUDIENCE} + \text{TONE} + \text{CONSTRAINTS}$$

English Prompt Template:

"Act as an experienced [Role]. Help me draft/refine a [Word Count] [Task] on [Topic] for [Target Audience]. Maintain a [Tone/Style] tone, include [Specific Constraints/Examples], and avoid [What to exclude]."

Hindi Prompt Template:

"एक अनुभवी [भूमिका/Role] की तरह कार्य करें। [लक्षित पाठक/Audience] के लिए [विषय] पर एक [शब्द सीमा] का [कार्य/Task] तैयार/सुधार करने में मेरी मदद करें। टोन को [शैली/Tone] रखें, इसमें [विशिष्ट उदाहरण/शर्तें] शामिल करें और [किन बातों से बचना है] से परहेज करें।"

एआई-असिस्टेड राइटिंग का आदर्श वर्कफ़्लो (5-Step Workflow)

यदि आप लेखन में दीर्घकालिक सुधार चाहते हैं, तो इस 5-चरणीय प्रक्रिया को अपनाएं:

[1. Think]    → पहले विषय पर स्वयं चिंतन करें और मुख्य बिंदु नोट करें।

     ↓

[2. Draft]    → बिना किसी AI टूल की मदद के अपना कच्चा ड्राफ्ट खुद लिखें।

     ↓

[3. Critique] → AI (Claude/ChatGPT/Gemini) में ड्राफ्ट डालकर कमियों और फ्लो पर फीडबैक लें।

     ↓

[4. Learn]    → AI द्वारा सुझाए गए सुधारों के पीछे के व्याकरण और तर्क को समझें।

     ↓

[5. Refine]   → अपनी मूल भाषा, शैली और स्वर को बनाए रखते हुए ड्राफ्ट को अंतिम रूप दें।

एआई का उपयोग करते समय इन 5 गलतियों से बचें

  1. केवल "Make it better" मत कहिए: 'Better' एक अस्पष्ट शब्द है। हमेशा स्पष्ट कहें - "इसे अधिक संक्षिप्त, स्पष्ट और संवादपरक बनाएं।"
  2. संदर्भ (Context) छिपाना: जब तक आप एआई को अपने पाठक वर्ग (Audience) और उद्देश्य के बारे में नहीं बताएंगे, उत्तर सामान्य और सतही रहेगा।
  3. आँख बंद करके सुझाव स्वीकार करना: एआई हर बार सही नहीं होता। जो सुझाव आपके उद्देश्य के अनुकूल हों, केवल उन्हें ही अपनाएं।
  4.  एआई को अपनी Voice मत बदलने दीजिए: आपकी व्यक्तिगत अनुभूति, शैली और अनुभव ही आपके लेखन को विशिष्ट बनाते हैं।
  5. बिना सत्यापन के तथ्य स्वीकार करना: एआई टूल्स कभी-कभी काल्पनिक तथ्य या संदर्भ (Hallucinations) दे सकते हैं। प्रामाणिक डेटा की जांच हमेशा स्वयं करें।

बॉटम लाइन

एआई टूल्स (चाहे ChatGPT हो, Claude, Gemini या Copilot) को केवल एक ऐसा सॉफ्टवेयर मत मानिए जो बटन दबाते ही आपके लिए पन्ने भर दे। इसे अपना विचार-विमर्श भागीदार (Brainstorming Partner), व्याकरण सहायक (Grammar Mentor) और संपादक (Editor) बनाइए।

जब आप एआई से कहते हैं -  "यह मेरे लिए लिख दो।", तो आपको केवल एक तात्कालिक उत्तर मिलता है।

लेकिन जब आप पूछते हैं -  "मुझे समझाइए कि मैं इसे स्वयं बेहतर कैसे लिखूँ?", तो आप एक लेखक के रूप में विकसित होते हैं।

एआई के युग में तकनीक आपके सोचने और लिखने का विकल्प नहीं है;

यह आपकी अभिव्यक्ति को और अधिक सशक्त, स्पष्ट और प्रभावशाली बनाने का साधन है।

–०–

– डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

No comments:

Post a Comment